Explore

Search
Close this search box.

Search

April 23, 2026 2:26 pm

महेंद्र कुमार टेलर को ब्लॉक अध्यक्ष और सलाउद्दीन को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया

◆ राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक रायपुर का अधिवेशन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की नई जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अधिवेशन में महेंद्र कुमार टेलर को ब्लॉक अध्यक्ष और सलाउद्दीन को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति जवरी लाल प्रजापत उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं और लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को भी तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

◆ वहीं, उपाध्यक्ष हुकम चंद मिश्रा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने पर जोर दिया। जिला सभा अध्यक्ष ने विद्यालयों की जर्जर भवन स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से त्वरित मरम्मत करवाने की मांग रखी।

◆ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी ने संगठन की नई टीम का गठन करते हुए महेंद्र कुमार टेलर को ब्लॉक अध्यक्ष और सलाउद्दीन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में जिले और ब्लॉक स्तर के अनेक शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अर्जुन कुमावत, प्रहलाद सिंह सांखला, लालचंद कोरानी, शिवलाल राजबोहरा, विजय पंवार, विजय शंकर मिश्रा, गोविंद सिंह चारण, अजहर अली, कुलदीप सिंह धालीवाल, रामकरण गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, रमेश, विक्रम सिंह, नारायण सिंह चौहान, राहुल भंसाली, ऋतिक छीपा, दीपक कुमार, उमेश महर्षि, मांगीलाल रेगर और विनायक नरवाल शामिल थे।

◆ इस अधिवेशन ने शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर एक बार फिर संगठित स्वर उठाया।

◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!