Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 3:27 pm

ऑपरेशन वज्र के तहत चुरू पुलिस की बड़ी सफलता

‘ऑपरेशन वज्र’ में चूरू पुलिस की बड़ी सफलता, रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का शूटर महिपाल सिंह हथियारों के जखीरे सहित गिरफ्तार
राजस्थान में सक्रिय गैंगवार और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत चूरू पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्य महिपाल सिंह को भारी हथियारों के साथ दबोच लिया है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ सख्त नीति का भी परिचायक है।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में रोही लधासर से गिरफ्तार महिपाल सिंह राजपूत के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जमीनों पर अवैध कब्जों के संगठित धंधे में लिप्त था और वह गैंग के नाम पर दहशत फैला कर अवैध सौदे करवाता था। बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर लगातार गैंगस्टर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिसके तहत सीओ राजगढ़ निश्चयप्रसाद, एएसपी सुजानगढ़ दिनेश कुमार और सीओ रतनगढ़ अनिल कुमार के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

◆ पुलिस अधीक्षक जय यादव के अनुसार, विशेष गश्त के दौरान थानाधिकारी दिलीप सिंह की टीम ने लधासर निवासी 38 वर्षीय महिपाल सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसकी संलिप्तता उजागर हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह न केवल गैंग का अहम सदस्य है, बल्कि उसके माध्यम से अन्य अपराधियों तक हथियारों की आपूर्ति और अवैध गतिविधियों का संचालन भी होता था।

◆ पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिपाल को हथियारों की सप्लाई कहां से होती थी और गैंग के अन्य कौन-कौन से सदस्य सक्रिय रूप से जमीन कब्जाने, रंगदारी और अवैध धंधों में लगे हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की गहन पूछताछ की जा रही है।

◆ इस कार्रवाई में थाना रतनगढ़ के एसएचओ दिलीप सिंह, एसआई रतनलाल, हेड कांस्टेबल हंसराज, कांस्टेबल धर्मपाल, संजय, रोहिताश, एजीटीएफ चूरू से हेड कांस्टेबल राकेश, सज्जन, कांस्टेबल विक्रम, कृष्ण कुमार, कपिल, धन्नाराम, महेंद्र और साइबर सेल से रमाकांत की भूमिका प्रमुख रही।

◆ KNTV के लिये चूरू से कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!