पाली जिले के डेंडा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम के साथ नई मिसाल कायम की है। विद्यालय की 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ प्रधानाचार्य प्रीति सामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की कुल 26 छात्राओं में से 23 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि 3 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल रहीं। इस उपलब्धि ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और छात्राओं की मेहनत को उजागर किया है। वहीं 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं के समर्पण ने इस उत्कृष्ट परिणाम को संभव बनाया है।
प्रधानाचार्य प्रीति चारण ने बताया की उनके केवल एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय विकास में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, भामाशाहों द्वारा बढ़चढ़कर सहयोग प्रदान किया गया है तो वहीं उच्चाधिकारीयों ने अपने निरिक्षण के दौरान विद्यालय के समग्र विकास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।
◆ इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
KNTV के लिए पाली से महेन्द्र लखावत की खास रिपोर्ट।








Total Users : 101865
Views Today : 3