Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 3:28 pm

उदयपुर में जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

 

◆ उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य आरोपी दबोचे गए हैं। गोवर्धनविलास थाना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। गिरधारी गुर्जर पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर फरार हो गए थे हमलावर। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में उदयपुर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गिरधारी गुर्जर पर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भीमसिंह देवड़ा और भैरु सिंह राणावत को पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान के बाद पकड़ा। जानकारी के अनुसार 11 जून की रात गिरधारी गुर्जर जब बाइक से अपने घर लौट रहा था, तब पंडोरा होटल के पास कुंडाल सर्विस रोड पर इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों और लाठियों से उस पर हमला कर दिया था।

◆ इस हमले में गिरधारी को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं और उसे महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए थे। मामले में पहले गजेंद्र वैरागी उर्फ गज्जू दास को 25 जून को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद की गई थी। अब मुख्य आरोपी भीमसिंह और भैरु सिंह की गिरफ्तारी ने केस की कड़ियों को जोड़ा है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी भारी है—भीमसिंह पर हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 7 मामले दर्ज हैं, वहीं भैरु सिंह के खिलाफ मारपीट और लूट के 2 प्रकरण दर्ज हैं।

◆ पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन में, वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह राठौड़ और थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एसआई अर्जुन लाल, एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रहलाद कुमार समेत पुलिस टीम और साइबर सेल के सदस्य शामिल रहे।

◆ News24 Xpress के लिये जयपुर से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!