◆ दीपावली के अवसर पर सोजत रोड के बाजारों में रौनक चरम पर रही। मुख्य बाजार, सुभाष मार्ग, महाराणा प्रताप चौराहा और फुलाद रोड समेत सभी स्थानों पर दिनभर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ दीपावली के दिन सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। रेडीमेड, मिठाई की दुकानों, फूल-माला, फल-फ्रूट और पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं सोना-चांदी की दुकानों पर भी ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दीपावली की तैयारियों में भाग लिया।
◆ भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे, वहीं सोजत रोड थाना अधिकारी अमराराम लगातार गश्त करते नजर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर ने भी संपूर्ण क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी।
◆ दीपावली की शाम को व्यापारियों ने परंपरानुसार लक्ष्मी पूजन किया और समृद्धि की कामना की। सोजत रोड का बाजार रोशनी और उल्लास से जगमगाता रहा।
◆ KNTV के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट








Total Users : 101866
Views Today :