Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 3:27 pm

जैसलमेर बस दुखान्तिका के बाद पाली आरटीओ विभाग एक्शन मोड में

◆ जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुई निजी एसी बस में भीषण आग की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे में यात्रियों की मौत और कई घायल हुए। इसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पाली आरटीओ विभाग एक्शन मोड में आ गया है। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ पाली आरटीओ विभाग ने शहर के जोधपुर रोड, पणिहारी चौराहा और हाईवे मार्गों पर चलने वाली निजी बसों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों व दरवाजों की कार्यक्षमता की बारीकी से पड़ताल की गई। विभाग ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी बस में सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही न हो। वहीं, जहां भी नियमों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई, वहां ड्राइवरों और बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

◆ विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह जांच अभियान और तेज किया जाएगा ताकि हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

◆ KNTV के लिये पाली से मुकेश राजा की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!