राजपुरोहित समाज चाड़वास द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि मूलराज जी सेवड राजपुरोहित समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज चाड़वास के चारभुजा मंदिर प्रांगण में किया गया। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता 7 मार्च 2026 से दो दिवसीय आयोजन के रूप में शुरू होगी, जिसमें समाज के युवाओं की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
◆ गांव के युवाओं ने इस पहल के माध्यम से खेल प्रतियोगिता और स्वास्थ्य उत्थान का स्पष्ट संदेश दिया है। साथ ही समाज में एकता, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

◆ समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने आयोजन को युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की खास रिपोर्ट








Total Users : 101865
Views Today : 3