Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 3:28 pm

पाली में पुलिस विभाग को कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित

◆ पाली में पुलिस विभाग को कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर पुलिस लाइन पाली के सभागार में आयोजित इस जागरूकता सत्र में सौ से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस विभाग की अहम भूमिका है और इसके लिए उनका सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

◆ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सायकॉलोजिस्ट एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल के.सी. सैनी ने पुलिसकर्मियों को अधिनियम की धारा 4, 5, 6 और 7 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उल्लंघन करने वालों पर चालान वसूलने का आह्वान किया।

◆ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा ने पुलिसकर्मियों को कोटपा अधिनियम की सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने का संदेश दिया और शपथ पत्र भरवाकर तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलवाई।

◆ इस अवसर पर बताया गया कि हर वर्ष दुनिया में लगभग एक करोड़, भारत में करीब 15 लाख, राजस्थान में करीब 80 हजार और पाली जिले में करीब तीन हजार लोग तंबाकू सेवन से असमय मौत के शिकार हो जाते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि इन मौतों को रोका जा सकता है यदि लोग तंबाकू से दूरी बनाएं और नशामुक्त जीवन अपनाएं।

◆ राजकीय बांगड़ चिकित्सालय पाली में संचालित तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां इच्छुक व्यक्ति निःशुल्क परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

◆ इस कार्यक्रम में एएसपी देवड़ा के साथ-साथ सदर थाना प्रभारी सहदेव चौधरी, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित, महिला थाना प्रभारी कमला लोहार, यातायात प्रभारी हिंगलाजदान चारण, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के रेवन्त राम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

◆ सत्र के अंत में पुलिस प्रशासन ने चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त किया।

◆ News24 Xpress के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की खास रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!