Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:12 pm

राजस्थान पानी-पानी, कई जिलों में जल प्लावन, तो सेना ने मोर्चा सम्हाला

◆ राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज बारिश और जलभराव के कारण आमजन का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है और सेना से लेकर एयरफोर्स तक राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ जयपुर में लगातार बारिश से हालात बेकाबू हैं। सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। शहर के कई इलाके जलमग्न हैं, सड़कों पर जलभराव से यातायात ठप हो गया है और सीवर लाइनें जाम हो गई हैं। टोंक जिले के उनियारा में रविवार सुबह एसडीएम की गाड़ी पानी में फंस गई।

◆ हाड़ौती क्षेत्र में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बूंदी, केसोरायपाटन और नेनवा में बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि कोटा के सुल्तानपुर में एक मकान ढह गया। कोटा-दोसा स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। बूंदी में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, दोसा जिले में भी दो दिन के लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित किया गया है।

◆ सवाईमाधोपुर जिले के कई गांवों का संपर्क कट गया है। जिले में राहत कार्य के लिए तैनात NDRF टीम का ट्रैक्टर पलट गया। दूसरी ओर चाकसू में भारी जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। चूरू जिले के सादुलपुर, सीकर के फतेहपुर और अजमेर के नला बाजार जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया है।

◆ नागौर के डिडवाना में दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर और कोटपूतली में भारी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। धौलपुर जिले में चंबल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे खतरा बढ़ गया है।

◆ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 अगस्त को सिरोही और उदयपुर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

◆ कुल मिलाकर, राजस्थान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को संकट में डाल दिया है। प्रशासन, सेना और एयरफोर्स लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन हालात फिलहाल काबू में नहीं आ रहे हैं।

◆ News 24 Xpress के लिये महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!