Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 8:30 am

पाली में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर बड़ी कार्यवाही

◆ पाली में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर बड़ी कार्यवाही, अवैध भंडारण के साथ रिफिलिंग पकड़ी गई आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पाली जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मण्डिया रोड स्थित वीनस गृह वस्तु भंडार पर संयुक्त जांच दल ने दबिश दी। जांच के दौरान वहां 7 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 व्यावसायिक सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित और व्यावसायिक उपयोग में लिए जाते पाए गए। जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

◆ विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऐसे प्रतिष्ठानों, दुकानों और गोदामों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और अवैध रिफिलिंग या दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार और जितेंद्रसिंह आशिया मौजूद रहे।

◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!