◆ जैसलमेर के भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी रंग लाई है। तनोट थाना क्षेत्र के लोंगेवाला बॉर्डर के पास संदिग्ध ड्रोन मिलने से सनसनी फैल गई। यह ड्रोन कैमरे से लैस था और सीमा के बेहद संवेदनशील इलाके में बरामद हुआ। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ बीएसएफ ने ड्रोन को तत्काल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन पाकिस्तान से भेजा गया या भारत से उड़ाया गया था। इस घटना के बाद लोंगेवाला सेक्टर की सभी चौकियां हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ड्रोन के जरिए जासूसी की कोशिश की गई होगी। फिलहाल ड्रोन की रेंज, कैमरा तकनीक और रिकॉर्ड की गई फीड की गहन तकनीकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जैसलमेर सीमा पर पहले भी संदिग्ध डिवाइस मिल चुके हैं, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता से हर बार बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।
◆ KNTV के लिये महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट








Total Users : 101865
Views Today : 3