Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 6:00 am

अधिशेष शिक्षकों की परिवेदना की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

◆ अधिशेष शिक्षकों की परिवेदना की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक (संघर्ष समिति) जवरीलाल प्रजापत ने राज्य के शिक्षामंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन प्रेषित कर अधिशेष शिक्षकों की परिवेदना की अंतिम तिथि 31 जुलाई से आगे बढ़ाने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर कार्यालय द्वारा अधिशेष शिक्षकों के समायोजन हेतु 31 जुलाई अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। इसके बाद 6 अगस्त 2025 को जारी नए निर्देशों में प्रारम्भिक शिक्षा के अधिशेष शिक्षकों का समायोजन केवल प्रारम्भिक शिक्षा में करने के आदेश दिए गए।

◆ प्रजापत ने कहा कि नए निर्देश 31 जुलाई की निर्धारित तारीख के बाद जारी हुए, जिससे वे शिक्षक वंचित रह गए जिनका पहले माध्यमिक शिक्षा में समायोजन हो चुका था और अब वे प्रारम्भिक शिक्षा में समायोजन के इच्छुक हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि इन शिक्षकों को भी परिवेदना का अवसर देने के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए। इस संबंध में ज्ञापन शिक्षा सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर और संयुक्त निदेशक बीकानेर को भी भेजा गया है।

◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!