Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:15 pm

जोराराम कुमावत ने बैठक कर जिले के जर्जर सरकारी भवनों की मांगी रिपोर्ट दिए आवश्यक निर्देश

– मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक कर जिले के जर्जर सरकारी भवनों की मांगी रिपोर्ट दिए आवश्यक निर्देश

पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को जर्जर भवनों के सम्बंध में समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिले में सरकारी भवनों, स्कूलों, चिकित्सा संस्थानों और सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी ली व बैठक में केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जर्जर और नकारा भवनों का उपयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए। उन्होंने स्कूलों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों के अंतर्गत असुरक्षित भवनों में कक्षा संचालन पर रोक लगाई। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्व में नकारा घोषित भवनों को नियमानुसार तत्काल गिराने और नए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। कुमावत ने पीडब्ल्यूडी तकनीकी इंजीनियरों को फाइनल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएडी छात्रावास, सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी, चिकित्सा केंद्र और पशुपालन चिकित्सा केंद्रों सहित सभी विभागों से ब्लॉकवार जानकारी ली।
जोराराम कुमावत ने कहा कि जिन भवनों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। जर्जर भवनों को कमेटी द्वारा प्रमाणित कर गिरवाने और क्षतिग्रस्त भवन या क्षेत्र में किसी को प्रवेश न देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन स्थानों पर सूचना चस्पा की जाए ताकि सभी को जानकारी मिल सके।

उन्होंने पंचायती राज के अधिकारियों को उनके भवन व उनके अधीन स्कूलों की रिपेयरिंग हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त भवनों की तुरंत चिन्हित कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीमों के साथ मिलकर क्षेत्र का दौरा करें और जमीनी स्तर पर आकलन करें।

मौके पर ही जारी की प्रशासनिक स्वीकृति
मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित भवनों पीएस/यूपीएस के कार्यों को प्लान में जुड़वाकर स्वीकृति जारी करवाएं। इसके अलावा मंत्री कुमावत को अवगत कराया गया कि 156 आंगनबाड़ी केंद्रों के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के लिए समसा के माध्यम से स्वीकृति जारी करवाकर उनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने उन्हें सुमेरपुर व पाली विधानसभा क्षेत्र के जर्जर भवनों के बारे में जानकारी दी।

ये रहे मौजूद
बैठक में उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र सिंह व पाली पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पूनम सिंह परमार, टेवाली महावीर सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!