Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:14 pm

हरियाली अमावस्या पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डेंडा में हुआ सघन वृक्षारोपण

◆ हरियाली अमावस्या पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डेंडा में हुआ सघन वृक्षारोपण।

आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ हरियाली अमावस्या के अवसर पर राज्य सरकार की हरियालो राजस्थान योजना के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डेंडा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।

विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीति सामौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से PEEO से आये अतिथिगण, एवं जब्बर चंद सोनी सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधों का वितरण किया गया और तत्पश्चात सघन वृक्षारोपण कर हरियालो राजस्थान को संकल्प रूप दिया गया। सभी उपस्थितजनों एवं छात्राओं ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया और पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

◆ हरियाली अमावस्या के इस पावन अवसर पर विद्यालय द्वारा किया गया यह आयोजन निश्चित ही क्षेत्र में हरित संदेश के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

◆ NEWS 24 Xpress के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!