◆ एनएचएआई टोल शौचालयों की दुर्दशा पर फूटा आक्रोश, सनातनी सेना ने जताया विरोध
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ पाली जिले में दिल्ली-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित बिरामी टोल प्लाजा के समीप बने शौचालयों की खस्ताहाली पर सनातनी सेना ने गहरा आक्रोश जताया है। मंगलवार को सुमेरपुर से पाली आते समय सनातनी सेना के जिला प्रमुख हीर सिंह राजपुरोहित ने जब इन सार्वजनिक शौचालयों को देखा , तो स्थिति अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक पाई गई। शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त, गंदगी से अटे पड़े और उपयोग लायक नहीं थे।
◆ जानकारी के अनुसार, महिला और पुरुष दोनों शौचालयों में न तो पानी की कोई व्यवस्था थी, न ही साफ-सफाई। यहां तक कि शौचालय परिसर में टोल का सामान, पशुओं का गोबर और अन्य कचरा भरा हुआ पाया गया। न तो प्रवेश द्वार पर कोई बोर्ड या संकेत है और न ही कोई जिम्मेदार कर्मचारी व्यवस्था देखने को मिला। ऐसे में बारिश के मौसम में राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
◆ हीर सिंह राजपुरोहित ने इसे आमजन के साथ धोखा करार देते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही टोल शौचालयों की मरम्मत व साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो सनातनी सेना टोल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी एनएचएआई व टोल प्रबंधन की होगी।
◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।








Total Users : 101866
Views Today :