◆ पाली जिले में भारी बारिश के कारण कल 15 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए पाली जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए कल सोमवार 15 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ पाली जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं और अनेक विद्यालय परिसरों में पानी भर गया है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी किया गया है। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शिक्षण और अन्य स्टाफ को पूर्ववत विद्यालय उपस्थित रहना होगा।
◆ जिला प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया जरूरी और समयानुकूल कदम है।
◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।








Total Users : 101866
Views Today :