Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:13 pm

माउंट आबू में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रदेशभर के पत्रकारों में गहरा आक्रोश

 

◆ माउंट आबू में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रदेशभर के पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया है। इसी घटना के विरोध में रानी क्षेत्र के पत्रकारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए हमलावर कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार संगठनों ने चेताया है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के रानी उपखंड अध्यक्ष बी.एल. भाटी के नेतृत्व में सोमवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी बिरजू गोपाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि माउंट आबू में पत्रकार हरिपाल सिंह जब एक समाचार के संबंध में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, तो सफाई निरीक्षक व अन्य कर्मियों ने एकराय होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। भाटी ने इस घटना को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि इससे पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है।

◆ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन चढ़वाह ने बताया कि प्रदेशभर में पत्रकारों के साथ बढ़ती बदसलूकी और हमले चिंताजनक हैं। माउंट आबू की यह घटना उसी श्रृंखला की कड़ी है, जिसमें सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों को दबाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि माउंट आबू आकर बिना स्वीकृति घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कार्मिकों को तुरंत गिरफ्तार कर सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ अपनाए।

◆ पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन, प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

◆ इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रेम बुनकर, हितेश गुप्ता, भेराराम बंजारा, भरत जीनगर और प्रभूराम चौधरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

◆ KNTV के लिये रानी स्टेशन से भरत जीनगर की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!