Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 4:39 am

विरोध प्रदर्शन और हंगामे की भेंट चढ़ा केबिनेट मंत्री कुमावत का गुरलाई दौरा

पाली के गुरलाई गांव में मंत्री जोराराम कुमावत के कार्यक्रम में हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी पर जताया विरोध। मंत्री उद्घाटन किए बिना लौटे।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ पाली जिले के गुरलाई गांव में शनिवार को उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब पंचायत भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़कों पर कीचड़ भरा हुआ है और स्कूल की छतें टपक रही हैं। खेल मैदान भी गुरलाई की बजाय काणतरा गांव में बना दिया गया। इसी विरोध के बीच उद्घाटन कार्यक्रम बाधित हो गया और मंत्री को बिना रिबन काटे लौटना पड़ा।

◆ उद्घाटन से पहले ही गांव के निवासी प्रकाश चौकीदार, एडवोकेट किरण मीणा और जबर सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्री के साथ पहुंचे भाजपा नेता पुखराज पटेल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। परिणामस्वरूप मंत्री जोराराम कुमावत बिना कार्यक्रम पूर्ण किए वापस रवाना हो गए।

◆ मंत्री कुमावत ने बाद में कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं गंभीर हैं, इसको लेकर अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि विरोध जताने का तरीका मर्यादित नहीं था।

◆ ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि बीते पांच वर्षों से क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है, जिससे उनका धैर्य जवाब दे गया है।

KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!