Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 6:00 am

गालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव

गालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव, गुरु शांतेश्वर महाराज के सान्निध्य में हुआ आयोजन
जोधपुर के किलारोड स्थित गालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को विराजित हनुमान मंदिर का पातोत्सव परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में अंजनेश्वर आश्रम के पूज्य गुरु शांतेश्वर महाराज की विशेष उपस्थिति रही।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ आयोजन की शुरुआत गुरु महिमा भजनों के साथ हुई, जिनके माध्यम से संतों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर शांतेश्वर विनय महाराज सहित अन्य संतों का मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। इसके पश्चात संतों द्वारा गालेश्वर महादेव एवं हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

◆ कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान एवं गुरुजनों को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में विशेष श्रृंगार, भव्य आरती तथा पुष्प वर्षा ने धार्मिक वातावरण को अत्यंत दिव्य बना दिया।

◆ इस अवसर पर विरेंद्र सिंघल, चंद्रप्रकाश सिंघल, हेमंत कमल, आदित, राजेंद्र सोनी, उग्मसिंह, रामदेव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गालेश्वर महादेव परिवार, राम परिवार हनुमान तथा भेरूजी की फूल मंडली का विशेष योगदान रहा।

◆ KNTV के लिये जोधपुर से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!