Explore

Search
Close this search box.

Search

April 23, 2026 2:25 pm

सोजत रोड में संत शिरोमणि लिखमीदासजी महाराज का जन्मोत्सव माली समाज चौताला सोजत परगना की ओर से भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया

◆ सोजत रोड में संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज का 275वां जन्मोत्सव माली समाज चौताला सोजत परगना की ओर से भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ आयोजन के दौरान गुरुदेव की प्रेरणादायक जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम ने समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ एकता और जागरूकता का संदेश भी दिया।

◆ समारोह में अध्यक्ष नारायणलाल भाटी, सचिव देवाराम तंवर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सांखला, व्यवस्थापक राधाकिशन भाटी व सोनाराम सोजतरोड, संगठन मंत्री मेघाराम माली सहित मांगीलाल सवरॉड, हिमताराम, किस्तुरराम, डायाराम भाटी, रूपाराम खारिया, शंकरलाल जमोदिया, देवाराम भीवली, भंवरलाल, चेनाराम, डूंगाराम बासना, ओमप्रकाश, दीपाराम भाटी, रमेश व कानाराम परिहार जैसे अनेक गणमान्य माली समाज प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

◆ इस अवसर पर 29 परगना से आए समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से गौरवपूर्ण बना दिया। साथ ही समाज के समग्र विकास और संस्थागत योजनाओं पर भी गंभीर चर्चा की गई, जिससे कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बना।

◆ KNTV के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!