◆ निमाज के सेठ मेघराज ठोलिया अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और सेवा भाव का सुंदर समागम देखने को मिला। कार्यक्रम का अवसर था ज्ञानचंद गंगवाल जैन की वैवाहिक वर्षगांठ और आदित्य कुमार के जन्मदिवस का। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य जवरीलाल प्रजापत के सान्निध्य में शिक्षण साहित्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुगन जीव दया संघ, निमाज – ईचलकरणजी, महाराष्ट्र की ओर से सभी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य में जयश्री धर्मपत्नी ज्ञानचंद गंगवाल, नीलम धर्मपत्नी संदीप कुमार सेठी (मेड़ता सिटी), नेहा धर्मपत्नी प्रतीक छाबड़ा (पुणे), और कंचिका धर्मपत्नी सौरभ सोनी (पांडिचेरी) का अहम और सराहनीय सहयोग रहा।
◆ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रजापत ने इस मानवीय पहल के लिए समस्त परिजनों का आभार जताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यालय में कराए जाते रहेंगे।
◆ इस अवसर पर निमाज व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पारसमल जैन सहित विद्यालय के अध्यापक हजारीलाल रोलानिया, गोविंदराम, हिम्मत पुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी और अध्यापिकाएं निधि सैनी, प्रीति जांगिड़, अंजलि खीड़िया व लता प्रजापति की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
◆ News 24 के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।








Total Users : 101795
Views Today :