
◆ सोजत रोड में पक्षी संरक्षण की अनूठी पहल, मुक्तिधाम में बने पक्षी घर का होगा आज उद्घाटन।
◆ सोजत रोड नगर में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। सूकड़ी नदी के समीप स्थित मुक्तिधाम परिसर में निर्मित पक्षी घर का उद्घाटन आज रविवार सुबह 9:30 बजे सोजत विधायक शोभा चौहान के हाथों किया जाएगा। यह पक्षी घर प्राकृतिक आपदाओं से पक्षियों को सुरक्षा देने की दृष्टि से तैयार किया गया है।
◆ भामाशाह परिवार के सूर्य प्रकाश लड्ढ़ा ने जानकारी दी कि यह पक्षी घर रामदयाल लड्ढा की प्रेरणा से बनाया गया है, जिसमें पक्षियों को आश्रय मिल सकेगा। खासकर बारिश और तेज हवाओं के समय यह संरचना उनके लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगी। इस पहल से न सिर्फ पक्षियों का जीवन संरक्षित होगा, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
◆ News 24 Xpress के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।








Total Users : 101866
Views Today :