Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 5:59 am

सोजत में फूलनारायण आश्रम पर गुरु पूर्णिमा और पाटोत्सव की भव्य तैयारियां

◆ आस्था और भक्ति का उल्लास: सोजत में गुरु पूर्णिमा और पाटोत्सव की भव्य तैयारियां
◆ पाली जिले के सोजत सिटी स्थित गुरु श्री फूलनारायण आश्रम में 6 से 10 जुलाई तक पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर न्यास कार्यकारिणी समिति ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि हर दिन विशेष पूजन, अभिषेक और कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। न्यास समिति ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए अलग-अलग दायित्वों के साथ समितियों का गठन किया है। महोत्सव के दौरान देशभर से श्रद्धालु आश्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेंगे।
◆ कार्यक्रम के संरक्षक रामेश्वर भाँवरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन उल्लासपूर्वक संपन्न होगा। 6 जुलाई से शुरू हो रहे इस पंचदिवसीय आयोजन में चाय, पानी, प्रसादी सहित मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। 10 जुलाई को गुरु पूजन, अभिषेक, हवन, अतिथि सत्कार के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं, सहयोगकर्ताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
◆ उधर, सोजत तहसील के लुंडावास गांव में स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में 9 जुलाई को पाटोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास ने बताया कि 565 वर्षों बाद यह विशेष योग बन रहा है, जिससे भक्तों में अपार श्रद्धा देखी जा रही है। 8 जुलाई की रात रात्रि जागरण होगा, जबकि 9 जुलाई को आषाढ़ सुदी चतुर्दशी के शुभ दिन श्रृंगार पूजन, अभिषेक, यज्ञ, हवन, पूणाहुति और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में श्रीमाली ब्राह्मण समाज का महाकुंभ भी प्रस्तावित है।
◆ इस आयोजन को सफल बनाने में हितेन्द्र व्यास, चंद्रशेखर, महेन्द्र ओझा, त्रिभुवन नारायण जोशी, माधव शास्त्री, सूर्य प्रकाश व्यास सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पाटोत्सव में प्रसादी के लाभार्थी रतनलाल, मनोहरलाल, विरेन्द्र जोशी परिवार रहेंगे।
◆ KNTV के लिये पाली से ब्यूरो हेड महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!