
◆ रानी नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कालूराम आदिवाल सेवानिवृत्त, नगर पालिका से राजकीय सम्मान से दी विदाई
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ रानी स्टेशन स्थित रानी नगरपालिका में वर्षों तक सेवा देने के बाद सफाई कर्मचारी कालूराम आदिवाल के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका की ओर से गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका मंडल द्वारा उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी कार्मिकों की ओर से उपहार भेंट किए गए।
◆ समारोह में सबसे विशेष पल तब आया जब अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू स्वयं वाहन चालक बने और राजकीय वाहन में कालूराम आदिवाल को उनके निवास तक छोड़ने पहुंचे। यह भावुक क्षण न केवल आदर का प्रतीक बना बल्कि एक मिसाल भी पेश की गई कि हर कर्मयोगी कर्मचारी का सम्मान किया जाना चाहिए।
◆ कार्यक्रम में नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा, मनीष मेहता, सुनील बैरवा, जोधाराम कुमावत, मोहम्मद अकरम, कपूराराम प्रजापत, नर्बदा कंवर, सीता बंजारा, इंद्रसिंह राजपुरोहित, दीपाराम गर्ग, जेएन कृष्ण मुरारी शर्मा, गोपालसिंह परिहार, धन्नाराम चौधरी, किशनलाल बंजारा, मनोहर सिंह, बाबूलाल कुमावत, रतनलाल बंजारा, रमेश सैन सहित अन्य कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
◆ इस गरिमामयी विदाई समारोह में कार्यवाहक जमादार सुरेश आदिवाल, नारायण आदिवाल, कार्यवाहक एसआई तेजकरण, कांतिलाल सहित समस्त नगरपालिका के कर्मचारी, सफाई कर्मचारीगण और महिला कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
◆ News24 Xpress के लिये रानी स्टेशन से भरत जीनगर की रिपोर्ट।








Total Users : 101795
Views Today :