Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 4:41 am

सोजत विधायक शोभा चौहान ने ली अधिकारीयों की विशेष बैठक

◆ सोजत में बिजली-पानी संकट को लेकर विधायक ने बुलाई विशेष बैठक,
अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ सोजत शहर एवं विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और विद्युत आपूर्ति संबंधी लगातार आ रही जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को विधायक शोभा चौहान की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सोजत शहर में आगामी दो से तीन दिनों के भीतर हर 72 घंटे के अंतराल पर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। साथ ही, विद्युत आपूर्ति को स्थिर और प्रभावी बनाए रखने के लिए एक अतिरिक्त फास्ट रिस्पॉन्स टीम (FRT) के गठन के आदेश भी दिए गए।

◆ विधायक शोभा चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को अब अनदेखा नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में उपखंड अधिकारी मासिंगाराम, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंभ, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस मीणा, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता मोनू मीणा सहित सहायक अभियंता, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

◆ News24 Xpress के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!