Explore

Search
Close this search box.

Search

June 6, 2026 7:20 am

बाबरा में शिक्षामंत्री दिलावर ने किया विद्यालय भवन का लोकार्पण

◆ बाबरा में शिक्षा और विकास की नई रोशनी, मंत्री दिलावर ने की घोषणाएं, ‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण

◆ राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने बाबरा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का LED स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों व ग्रामीणजनों के साथ सामूहिक श्रवण किया।

◆ कार्यक्रम में विद्यालय के लिए तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं, आधुनिक हॉल, स्मार्ट क्लास, खेल पाठशाला, खेतपालिया परिवार द्वारा निर्मित मुख्य द्वार व बाउंड्री वॉल, श्री सीमेंट द्वारा बनाए गए खेल मैदान व रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, और ₹5 करोड़ की लागत से बना पीएमश्री विद्यालय भवन शामिल रहे। इस मौके पर मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए तीन अहम घोषणाएं कीं— नया गांव प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करना, बाबरा पीएमश्री विद्यालय में विज्ञान संकाय की शुरुआत, और विद्यालय को कक्षा 12वीं तक विस्तारित करना।

◆ मंत्री अविनाश गहलोत ने विद्यालय की आधुनिकता को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया और खेतपालिया परिवार के योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में नारायणनाथ महाराज, कलेक्टर कमलराम मीना, भामाशाह पारसमल खेतपालिया सहित कई जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्कूली स्टाफ की उपस्थिति रही।

◆ News24 Xpress के लिये रायपुर मारवाड़ से राजूदास वैष्णव की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!