Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:19 pm

सोजत रोड़ के सियाट में मेवाड़ा कलाल समाज का प्रतिभा सम्मान एवं स्नेहमिलन समारोह

◆ सोजत रोड सियाट में क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान और स्नेह मिलन समारोह संपन्न, ‘मेवाड़ा दर्पण’ पुस्तिका का भी हुआ विमोचन
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ सोजत रोड स्थित समाज भवन सियाट में रविवार को श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज जिला कार्यकारिणी पाली द्वारा एक गरिमामयी आयोजन में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, राष्ट्रीय स्नेह मिलन एवं ‘मेवाड़ा दर्पण’ पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाज के इस भव्य आयोजन में जिलेभर से समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

◆ कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल मेवाड़ा “रेन्दड़ी” (जिलाध्यक्ष पाली) ने की, जबकि मार्गदर्शन प्रदान किया जयसिंह चौहान (अध्यक्ष मेवाड़ा बगीची, अजमेर एवं संस्थापक अध्यक्ष, हरिद्वार ट्रस्ट) ने। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्रकुमार मेवाड़ा (HPC सदस्य, हरिद्वार ट्रस्ट), महेन्द्र मेवाड़ा (पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद सिरोही), आईपीएस अधिकारी हेमंत कलाल, परगना अध्यक्ष जगदीश मेवाड़ा (बोरनडी), सोहनलाल मेवाड़ा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

◆ आयोजन के दौरान समाज के मेधावी छात्रों और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और विकास यात्रा को समर्पित ‘मेवाड़ा दर्पण’ पुस्तिका का विधिवत विमोचन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

◆ News24 Xpress के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!