Explore

Search
Close this search box.

Search

April 23, 2026 2:15 pm

भरतपुर में बड़ा हादसा, 4 मरे 6 घायल

भरतपुर जिले के रूपबास उपखंड क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा, चंबल पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी लेने गए 10 लोग दबे, चार की दर्दनाक मौत
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ भरतपुर जिले के रूपबास उपखंड के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जानकारी के अनुसार गांव दौलतगढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के चलते कंपनी का काम रुक गया और वह स्थल छोड़कर चली गई। इसी बीच पास के गांवों घेहरी और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी थाना अंतर्गत उत्तू गांव के कुछ लोग इस गड्ढे से मिट्टी लेने पहुंच गए।

◆ जैसे ही लोग वहां मिट्टी खोद रहे थे, ऊपर से अचानक ढाय गिर गई और वे मिट्टी में दब गए। हादसे में कुल 10 लोग दबे, जिनमें से SDRF की टीम ने राहत कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला। सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फतेहपुर सीकरी के उत्तू गांव के निवासी के रूप में हुई है।

◆ जैसे ही घटना की सूचना आस-पास के ग्रामीणों को मिली, वे मौके पर पहुंचे। गहनोली मोड़ थाना पुलिस और उच्चैन के सीओ अनिल डोरिया भी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य की निगरानी की। जिला कलेक्टर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

◆ स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा गड्ढा खोदने के बाद कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और कंपनी की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठने लगी है।

◆News24 Xpress के लिये भरतपुर से विष्णु मित्तल की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!