Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 4:30 pm

राधाष्टमी महोत्सव पर पाली में इस्कॉन केंद्र में भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन, अभिषेक, छप्पन भोग और सांस्कृतिक प्रस्तुति

◆ राधाष्टमी महोत्सव पर पाली में इस्कॉन केंद्र में भव्य आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन, अभिषेक, छप्पन भोग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी अवसर पर प्रतिक झंवर चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान कर एक महत्वपूर्ण धार्मिक योगदान दिया गया। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ इस्कॉन पाली केंद्र पर राधाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकालीन माला जप, मंगल आरती और अलौकिक श्रृंगार से हुआ। संध्या में कीर्तन के साथ मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें पंचतत्वों से श्री राधा-गोविन्दजी का अभिषेक किया गया। भक्तों ने चरणामृत ग्रहण कर श्री राधा-कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया। कथा-प्रवचन में कार्तिक कृष्ण ने श्री राधारानी के प्राकट्य, उनकी कृपा और श्री कृष्ण के साथ युगल स्वरूप की दिव्य व्याख्या की। इसके बाद नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।

◆ इसी अवसर पर दिवंगत प्रतिक झंवर की पुण्य स्मृति में प्रतिक झंवर चेरीटेबल ट्रस्ट, पाली द्वारा इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि दान की गई। इस योगदान के लिए उनके परिवारजनों अंजली, राजकुमारी, वाणी और शिवकरण झंवर का इस्कॉन समिति की ओर से विशेष सम्मान किया गया। कार्तिक कृष्ण ने बताया कि शीघ्र ही इस भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा, जिसमें श्री राधा-गोविन्दजी के विग्रह स्थापित किए जाएंगे।

◆ इस ऐतिहासिक अवसर पर शहरवासियों ने झंवर परिवार के इस पुण्य कार्य का अभिनंदन किया और महामंत्र के जाप के साथ उनके परिवार पर राधा-गोविन्दजी की कृपा बनी रहने की मंगल कामना की।

◆ KNTV के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!