Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 8:36 pm

राधे महिला मंडल के तत्वावधान में विशाल महिला कावड़ पदयात्रा का आयोजन

◆ सोजत रोड में श्रावण मास के अवसर पर महिला शक्ति का विशेष जागरण देखने को मिलेगा। राधे महिला मंडल के तत्वावधान में विशाल महिला कावड़ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर की सैकड़ों महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ यह पदयात्रा शुक्रवार, 25 जुलाई को प्रातः 6:15 बजे मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सिसरवाड़ा रोड से रवाना होगी। कावड़ यात्रा आई माताजी मंदिर, गणेश जी मंदिर, मालियों का बास, महाराणा प्रताप चौराहा, सुभाष मार्ग, मेन बाजार होते हुए रेलवे परिसर स्थित महादेव मंदिर तक पहुंचेगी, जहां समापन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य श्रावण मास में शिव भक्ति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। राधे महिला मंडल की सदस्याओं ने आमजन से आह्वान किया है कि इस पुण्य अवसर पर सहभागिता कर शिव कृपा प्राप्त करें।

◆ आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

◆ KNTV के लिये सोजतरोड से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!