◆ RGHS से जुड़ा बड़ा फैसला:
अब भी निजी अस्पतालों में जारी रहेगा कैशलेस इलाज,
सरकार और हॉस्पिटल प्रबंधन के बीच बनी अहम सहमति

आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ राजस्थान सरकार की RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम ) को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
अब भी राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स निजी अस्पतालों में पूर्व की भांति कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह महत्वपूर्ण सहमति बनी।
◆ चिकित्सा विभाग की ओर से प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में डॉ. राकेश कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी अस्पतालों के 31 मार्च 2025 तक के लंबित भुगतानों का निपटारा अब 31 जुलाई तक कर दिया जाएगा। साथ ही, आगामी सभी भुगतान 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का भी भरोसा दिया गया है। RGHS में उपयोग हो रहे TPA सिस्टम को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे मरीजों को बिलिंग संबंधी असुविधाओं का सामना न करना पड़े। इससे तय हुआ कि मरीजों को पहले की तरह ही बिना किसी रुकावट के कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी।
◆ यह निर्णय राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जो लम्बे समय से निजी अस्पतालों में उपचार के असमंजस को लेकर चिंतित थे।
◆ KNTV के लिये महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।








Total Users : 101795
Views Today :