Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 8:42 pm

IG विकास कुमार ने किया सोजत क्षेत्र के शिवपुरा थाना का दौरा

◆ जोधपुर रेंज IG विकास कुमार का सोजत दौरा,

शिवपुरा थाने में जनसुनवाई व नशामुक्ति शिविर का आयोजन।

आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ सोजत वृत के शिवपुरा थाना में जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार का गरिमामयी आगमन हुआ। पुलिस जवानों ने उन्हें ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां IG विकास कुमार ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

◆ जनसुनवाई के दौरान पाली जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, सोजत पुलिस उप अधीक्षक जेठुसिंह करनोत एवं शिवपुरा थाने के थाना अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं, अपराध की घटनाएं और प्रशासनिक लापरवाहियों से जुड़ी अपनी पीड़ा साझा की, जिन पर IG ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

◆ इसी क्रम में थाना परिसर में नशामुक्ति जनजागृति शिविर का भी आयोजन हुआ, जहां मारवाड़ क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्तियों और उसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। IG विकास कुमार ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज निर्माण में पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से स्वयं को दूर रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।

◆ कार्यक्रम की समग्रता ने पुलिस-जन संवाद को और सशक्त किया तथा ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि कानून व्यवस्था और जनहित सर्वोपरि है।

◆News 24 Xpress के लिये सोजत से बाबूलाल पंवार की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!