◆ अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महज 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
◆ पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया।
◆ क्रिश्चियन गंज थाना अधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Author: News 24 Xpress
Post Views: 89








Total Users : 101810
Views Today : 1