Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 7:22 pm

बाड़मेर में ऑटो और कार की दर्दनाक टक्कर, 6 घायल।

बाड़मेर के चौहटन में ऑटो और कार की जबरदस्त भिड़ंत, छह महिलाएं घायल, दो को किया गया रेफर
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे ऑटो में सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। हादसा इतना भयानक था कि कार तीन से चार बार पलटी खाकर करीब 75 फीट दूर जाकर रुकी। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया है।
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे चौहटन थाना क्षेत्र के चौहटन-रामसर रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दिहाड़ी मजदूरी कर लौट रही महिलाएं ऑटो में सवार होकर गवारियों की बस्ती, वार्ड संख्या 1 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार कई बार पलटी खाकर हादसा स्थल से 75 फीट दूर जाकर रुकी।

◆ टक्कर में कार के कांच और छत तक टूट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से एफआरटी टीम धर्माराम मय ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में लीला देवी और गीता देवी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य चार महिलाएं – बबरी, पूजा, सरूपी और पारुदेवी – को चौहटन अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं।

◆ सूचना मिलते ही चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

◆ न्यूज़24 एक्सप्रेस के लिये बाड़मेर से कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!