
◆ “शिक्षा ही है सबसे बड़ा शक्तिशाली हथियार” – भरतपुर में बोले आईएएस मृदुल सिंह, डीग व भरतपुर की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ भरतपुर जिले के उच्चैन कस्बे में विद्या भारती विद्यालय और आदर्श विद्या मंदिर समिति द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में भरतपुर और डीग जिले की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में बोर्ड परीक्षा 2025 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के कुल 59 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाजसेवा, शिक्षा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले 111 विशिष्ट नागरिकों, वरिष्ठ गुरूजनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
◆ समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईएएस मृदुल सिंह रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही दुनिया का सबसे बड़ा शक्तिशाली हथियार है। इसी ज्ञानरूपी अस्त्र से हर चुनौती को पराजित किया जा सकता है और जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती संस्थान जयपुर के सहमंत्री विजय सिंह फौजदार, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, तथा अध्यक्षता विद्या भारती जयपुर के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने की।
◆ इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र भानू, उपाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, हेमराज गोयल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, संतोष कुमार कटारा, चैतन्य प्रकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने मंच साझा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव संतोष कटारा ने किया और ईश वंदना का संचालन चैतन्य प्रकाश अग्रवाल ने किया।
◆ समारोह के दौरान समाजसेवी व शिक्षाविद रिखबचंद मित्तल और उनकी धर्मपत्नी कमलेश मित्तल द्वारा एक लाख इक्यावन हजार रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। उनके द्वारा मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और गुरुजनों का सम्मान भी किया गया। अंत में डॉ. योगेन्द्र भानू ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
◆ भरतपुर से विष्णु मित्तल की रिपोर्ट।








Total Users : 101795
Views Today :