Explore

Search
Close this search box.

Search

April 17, 2026 9:02 pm

पाली कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने ली शान्ति समिति की बैठक

पाली में शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
पाली जिले में आगामी मोहर्रम, कांवड़ यात्रा, रामदेवरा पदयात्रा, गणेश चतुर्थी व विसर्जन जैसे पर्वों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।

◆ बैठक में कलेक्टर ने सभी समुदायों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की और विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, जल व यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

◆ मोहर्रम के निर्धारित मार्गों और विसर्जन स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। साथ ही नगर परिषद को लाखोटिया तालाब सहित अन्य घाटों की सफाई सुनिश्चित करने, बिजली विभाग को लटकते तारों को ठीक करने और टेलीफोन विभाग को मरम्मत कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए।

◆ पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में एडीएम बजरंग सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना, आईपीएस प्रशिक्षु ऊषा यादव, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

◆ News24 Xpress के लिये पाली से महेन्द्र लखावत की रिपोर्ट।

News 24 Xpress
Author: News 24 Xpress

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy
error: Content is protected !!