
◆ भाद्राजून में मेघवाल समाज की बैठक सम्पन्न, छात्रावास उद्घाटन व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा
वृक्षारोपण कर मनाया गया जन्मदिन, समाज के प्रबुद्धजनों की रही उपस्थिति
आइये, जानते हैं विस्तार से खबर।
◆ आहोर उपखंड के भाद्राजून कस्बे में रविवार को मेघवाल समाज सेवा संस्थान की ओर से समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रावास में हाल ही में निर्मित कमरों के उद्घाटन कार्यक्रम तथा आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर रूपरेखा तय करना था। समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
◆ इस अवसर पर नोरवा ग्राम पंचायत के प्रशासक वागाराम परमार ने अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए 51 पौधों का रोपण कर प्रेरणादायक पहल की। बैठक में पूर्व डीटीओ शेराराम, टिकमाराम, पकाराम, अध्यापक प्रवीण कुमार, वचनाराम, कल्याण मल, रतन लुक्कड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से समाजहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
◆ समाज की एकजुटता और पर्यावरण जागरूकता की यह मिसाल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनती दिखाई दी।
◆ News24 Xpress के लिये जालौर से जसराज पुच्छल की रिपोर्ट।








Total Users : 101866
Views Today :